{"_id":"5c4b5195bdec220bb35c2965","slug":"meerut-bjp-has-not-released-list-of-nominees-but-how-did-gujjar-become-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जारी नहीं की लिस्ट, फिर कैसे प्रत्याशी बन गए मुखिया गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जारी नहीं की लिस्ट, फिर कैसे प्रत्याशी बन गए मुखिया गुर्जर
Fri, 25 Jan 2019 11:48 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
निमंत्रण पत्र वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अभी तक लोकसभा के प्रत्याशी घोषित करना तो दूर, चयन प्रक्रिया भी गंभीरता से शुरू नहीं की है। लेकिन गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा के निमंत्रण पत्र ने सभी को चौंका दिया। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर और जिपं. अध्यक्ष कुलविंदर सिंह को बनाया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा इस कार्यक्रम के लिए प्रकाशित निमंत्रण पत्र में सबसे ऊपर मुखिया गुर्जर का नाम है और उसके पीछे लोकसभा प्रत्याशी भाजपा लिखा गया है।
विज्ञापन
वहीं, मुखिया गुर्जर ने बताया कि उनके संज्ञान में यह जानकारी नहीं है और न ही उन्हें अभी तक निमंत्रण पत्र मिला है। यह सही है कि वह लोकसभा चुनाव की दावेदारी में हैं। लेकिन अभी जब प्रत्याशी ही घोषित नहीं हुए तो वह कैसे यह कह सकते हैं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/