मेरठ बवाल: 5 गुटों में बंटे थे बवाली, तोड़फोड़-आगजनी, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में कंकरखेड़ा हाइवे बाईपास चार घंटे तक बवालियों के कब्जे में रहा। पांच गुटों में बंटे दो सौ से ज्यादा उपद्रवियों ने खड़ौली, शोभापुर और खिर्वा चौराहा के अलावा डाबका, सरधना रोड बाईपास पर धावा बोला। दुकानों, घरों और वाहनों में तोड़फोड़, लूटपाट और फायरिंग की।
अराजक तत्वों ने शोभापुर फ्लाईओवर पर वाहनों में तोड़फोड़ कर उपद्रव की शुरुआत की। देखते ही देखते आसपास के इलाकों में बवाल फैलना शुरू हो गया। जिसके बाद हाइवे पर वाहनों के पहिये थमने शुरू हो गए थे। शोभापुर, कंकरखेड़ा, नंगलाताशी, खड़ौली में उपद्रवियों द्वारा की गई फायरिंग से लोगों में खौफ फैल गया।
आसपास के लोगों ने बताया कि शहीद सतीश चौक और शोभापुर फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे से नीले रंग के झंडे लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई थी। इस बीच बाजार बंद कराने को लेकर कुछ उपद्रवियों ने आते-जाते वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोभापुर चौकी से पुलिसकर्मी हाइवे पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से पहुंचे उपद्रवियों ने शोभापुर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन उपद्रवियों ने चौकी पर खड़े वाहनों में आग लगा दी। कई बसों के साथ बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया।
पढ़ें : ...जब 7 घंटे तक जलता रहा शहर, SP सिटी समेत 100 घायल, देखें तस्वीरें
यहां सक्रिय रहे बवाली
बवालियों का एक गुट शोभापुर चौराहे पर सक्रिय था। जिसमें करीब दो सौ से ज्यादा युवक लाठी डंडों से लैस थे। कुछ के पास हथियार भी थे। कंकरखेड़ा पुलिस एक स्थान पर उपद्रवियों को रोकती तो दूसरी जगह वे सक्रिय हो जाते थे। कंकरखेड़ा सरधना चौराहा, शिव चौक, अंबेडकर रोड, नंगलाताशी मोड़ पर मुख्य रुप से अराजक तत्व हावी रहे। सरधना रोड चौराहे से शोभापुर चौकी तक बसों और दोपहिया वाहनों में आगजनी की गई।
पथराव के बीच पहुंचे अधिकारी
शिव चौक पर अंबेडकर रोड और शिवलोक पुरी रोड से उपद्रवी पथराव कर रहे थे। जिन्हें कई बार पुलिस ने खदेड़ा। इस बीच उपद्रवियों ने शिव चौक चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया। उधर, टुकड़ों में बंटे उपद्रवियों ने पुलिस पर घरों पर चढ़कर पथराव कर दिया। इस बीच कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मंजिल सैनी फोर्स लेकर पहुंचीं। उपद्रवियों को पीएसी जब शिवलोकपुरी रोड से खदेड़ती थी तो अंबेडकर रोड पर पथराव शुरू हो जाता।
तमंचों से की फायरिंग
उपद्रवियों ने तमंचों से पुलिस पर सीधे फायर किए। विरोध करने वाले लोगों पर भी गोलियां चला दीं। जिसमें विपिन पुत्र राजेश निवासी गांव लखवाया, सूरज पुत्र बृजलाल निवासी पूठखास सहित तीन युवक घायल हुए। पुलिस ने उन्हें रीता नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/