{"_id":"679bc3d76898e2ad600a9476","slug":"meerut-attempt-to-gang-rape-and-rape-an-elderly-woman-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का प्रयास... आरोपों पर एसपी बोले- केस कराती रहती है महिला, जांच करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का प्रयास... आरोपों पर एसपी बोले- केस कराती रहती है महिला, जांच करेंगे
Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
सार
महिला का कहना है कि दो लोगों ने उसे ईंट भट्ठे में खींच लिया और गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक गांव में दो माह पहले ईंट भट्ठे से काम कर वापस घर लौट रही महिला से मेरठ निवासी दूसरे समाज के दो लोगों ने गैंगरेप व कुकर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि वह एक भट्ठे पर काम करती है। दो माह पहले 30 नवंबर 2024 को जब वह मजदूरी कर वापस लौट रही थी, तभी मेरठ निवासी दूसरे समाज का एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने उसे ईंट भट्ठे में खींच लिया तथा उसके कपड़े फाड़ कर उससे गैंगरेप व कुकर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि इस मामले में महिला ने थाना खरखौदा पर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि महिला मेरठ में रहती है और इन्हीं लोगों पर पहले भी मुकदमे दर्ज करा चुकी है। थाने पर इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि महिला मेरठ में रहती है और इन्हीं लोगों पर पहले भी मुकदमे दर्ज करा चुकी है। थाने पर इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।