फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Asif Murder Case: force deployed amidst tension, dead body was handed over in presence of officers

आसिफ हत्याकांड: तनाव के बीच इलाके में फोर्स तैनात, शव हुआ सुपुर्द-ए-खाक, भाई का चेहरा न देख सका इमरान

Mon, 10 Jul 2023 11:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

Asif Murder Case : आसिफ की हत्या से इलाके में तनाव बना हुआ है। वहीं, तनाव को देखते हुए पुलिस को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। उधर, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 

विज्ञापन
Meerut Asif Murder Case: force deployed amidst tension, dead body was handed over in presence of officers
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गोरक्षा दल के सदस्य आसिफ की हत्या के बाद से भूमिया पुल के पास तनाव की स्थिति बनी हुई है। शांति व्यवस्था के लिए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, आरोपियों के परिवार मकान पर ताला लगाकर फरार हैं। यहां भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पुलिस की मौजूदगी में शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह के साथ ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौजूद रही। इससे पहले मोहल्ले के कुछ लोगों ने मांग रखी कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद शव सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

भाई के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सका इमरान
13 दिसंबर 2022 को आसिफ के पड़ोसी शाहजेब की हत्या हुई थी। इसके आरोप में आसिफ और उसका भाई इमरान जेल में बंद थे। आसिफ दो माह पहले जमानत पर आया था, जबकि इमरान के लिए कोई जमानती नहीं मिला। इमरान फिलहाल जेल में है। इस वजह से वह रविवार को अपने भाई आसिफ के जनाजे में भी शामिल नहीं हो सका।

यह था मामला...
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के नीचा सद्दीकनगर निवासी गोरक्षा दल के सदस्य 36 वर्षीय आसिफ भारती की शनिवार को ब्रह्मपुरी थाने से थोड़ी दूर भूमिया पुल के पास बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आसिफ के चचेरे भाई मुशाहिद ने शाहजेब के परिवार के सदस्य परवेज, नौशाद, शुएब और जुनैद समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार, ऐसे बची चारों की जान

विज्ञापन

आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कई टीमें बनाई गईं हैं। जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। - शुचिता सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी

यह भी पढ़ें: 
खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed