फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: The crooks have not fear of police officers, many incident in one week in Meerut city

खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती

Mon, 10 Jul 2023 09:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Jul 2023 09:17 AM IST
सार

UP Crime : यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। बदमाशों के सामने पुलिस अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल में हुई लूट के दौरान अधिकारी चंद कदमों की दूरी पर थे लेकिन, अपराधियों ने फिर सराफ की दुकान में वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
UP: The crooks have not fear of police officers, many incident in one week in Meerut city
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले में आए दिन जिस तरीके से ताबड़तोड़ लूट की वारदात हो रही हैं, उससे लग रहा है कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस उनके सामने बेबस नजर आ रही है। बदमाश खुलेआम वारदात कर आसानी से फरार भी हो जाते हैं। इन चुनिंदा घटनाओं पर नजर डालें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि न सड़क, न बस और न ही दुकान पर कोई सुरक्षित है।

विज्ञापन


वारदात : 1
19 मई को मवाना में फलावदा तिराहे के बाद दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने इंडिया वन कंपनी के कर्मचारी से 15 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया था जब कंपनी का कर्मचारी एटीएम में कैश डालने के लिए गया था, लेकिन किसी कारणवश कैश नहीं डाल पाने के चलते वापस लौट रहा था। दोनों बदमाश सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो चुके हैं लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही।

विज्ञापन

वारदात : 2
18 जून को मेरठ में दिल्ली रोड पर सदर तहसील के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रोडवेज बस रुकवाई। इसके बाद खुद को पुलिसकर्मी बताकर चेकिंग के नाम पर बस में सवार बड़ौत के सराफा कारोबारी को नीचे उतारा और चेकिंग के दौरान करीब ढाई लाख के जेवरात साफ कर दिए थे। जब तक कारोबारी को पता चला, बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। इस मामले में पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं चला।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: कांवड़ियों ने अंबाला देहरादून हाईवे किया जाम, कांवड़ खंडित करने का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

वारदात : 3
शुक्रवार को बेगमपुल के पास सराफा की दुकान गोपाल जी दी हट्टी ज्वैलर्स के यहां दो बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की थी। वारदात दोपहर के समय हुई जब तमाम वरिष्ठ पुलिस अफसर भी बेगमपुल के आसपास ही थे। हालांकि शनिवार को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना का खुलासा तो कर दिया, लेकिन जिस तरीके से वारदात हुई उससे साफ है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: हिंडन के बहाव में फंसी बस, लोगों की अटकी सांसें, नदी का जलस्तर बढ़ने से बचे बस सवार यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed