{"_id":"6928303e4a6d22fa670cc72b","slug":"meerut-another-report-on-congress-leader-poonam-pandit-and-fiance-deepak-giri-allegation-of-fake-signature-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और दीपक गिरी पर एक और रिपोर्ट, स्टांप पेपर पर फर्जी साइन कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और दीपक गिरी पर एक और रिपोर्ट, स्टांप पेपर पर फर्जी साइन कराने का आरोप
Thu, 27 Nov 2025 04:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 27 Nov 2025 04:35 PM IST
सार
एक महिला ने कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित व उनके मंगेतर सपा नेता दीपक गिरी पर धोखाधड़ी, जालसाजी व आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पल्लवपुरम निवासी महिला ने बुधवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, और वह निजी कंपनी में है। महिला ने सपा नेता दीपक गिरी व पूनम पंडित पर शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार दोनों ने एक स्टांप पेपर का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
पूनम पंडित व दीपक गिरी के खिलाफ भावनपुर थाने में पूर्व में भी दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज है। प्रोफेसर के अनुसार उन्होंने कभी किसी शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। आरोप है कि दोनों ने फर्जी स्टांप बनाए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूनम पंडित व दीपक गिरी से पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में भी केस करा चुकी महिला
इसी महिला ने पूर्व में दीपिक गिरी की सगाई होने के बाद गंभीर आरोप लगाए थे। दीपक पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। उसके पिता और भाइयों को भी नामजद किया गया था।
इसी महिला ने पूर्व में दीपिक गिरी की सगाई होने के बाद गंभीर आरोप लगाए थे। दीपक पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। उसके पिता और भाइयों को भी नामजद किया गया था।