फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Accident News: Rakesh Tikait reached Jangethi village to console the families of the dead and attacked the BJP government

Meerut Accident: मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने जंगेठी गांव पहुंचे राकेश टिकैत, सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 05 Nov 2021 02:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Nov 2021 02:21 PM IST
सार

मेरठ के जंगेठी गांव में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सरकार पांच साल तक चल सकती है तो किसान आंदोलन लंबा क्यों नहीं चल सकता।

विज्ञापन
Meerut Accident News: Rakesh Tikait reached Jangethi village to console the families of the dead and attacked the BJP government
मेरठ दुर्घटना: घायलों का हालचाल जानने पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में गंगा स्नान से लौटते वक्त हुए हादसे में दो लोगों की मौत और नौ लोग घायल हुए। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मृतकों के परिवार को सांत्वना देने जंगेठी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जब सरकार पांच साल तक चल सकती है, तो किसान आंदोलन लंबा क्यों नहीं चल सकता। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम तो घटा दिए, लेकिन यह नहीं बताया कि पेट्रोल-डीजल पर दाम कितने बढ़ाए थे।
विज्ञापन

 
बता दें कि जंगेठी गांव निवासी एक दर्जन लोग बुधवार शाम को गढ़ गंगा स्नान के लिए गए थे। गुरुवार को सभी लोग गंगा स्नान करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में इको वैन ने टेंपो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 55 वर्षीय मुकेश व 50 वर्षीय मुकेश पुत्र रामपाल की मौत की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

Meerut Accident News: Rakesh Tikait reached Jangethi village to console the families of the dead and attacked the BJP government
जंगेठी गांव पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

इस दौरान पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पांच साल चल सकती है तो किसान आंदोलन लंबा क्यों नहीं चल सकता। 29 नवंबर को किसान अपने टेंटो की मरम्मत के लिए रिपेयरिंग दिन मनाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि खेतों में काम करने के साथ-साथ वह अपने ट्रैक्टरों में डीजल भरकर रखें और अपने ट्रैक्टरों का मुंह दिल्ली की ओर रखें। कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें 

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में वह किसी भी मंच के साथ नहीं रहेंगे। बल्कि उनके लिए किसान मंच सबसे पहले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को केदारनाथ में पूजा-अर्चना करने पर कहा कि जिस देश का राजा मंदिर के दरवाजे बंद होने पर पूजा करता है, उस देश में भुखमरी, अकाल, दैवीय आपदा आदि आती है। राजा को मंदिर के कपाट खुले होने पर पूजा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed