फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Truck hits motorcycle; trader leader's son killed, two others (including a friend) injured

मेरठ: ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, व्यापारी नेता के बेटे की मौत, दोस्त समेत दो घायल; एक की हालत नाजुक

Mon, 05 Oct 2026 11:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 05 Oct 2026 11:48 PM IST
सार

सरधना स्थित मास्टर कॉलोनी निवासी आदित्य पूनिया अपने दोस्त के साथ सरूरपुर से लौट रहा था। चांदना गांव के सामने पुलिया के पास हादसा हो गया। आदित्य की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है, खबर मिलते ही पत्नी बेसुध हो गई। 

विज्ञापन
Meerut: Truck hits motorcycle; trader leader's son killed, two others (including a friend) injured
आदित्य की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना-बिनौली मार्ग पर चांदना पुलिया के पास सोमवार रात करीब नौ बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी नेता के बेटे आदित्य पूनिया उर्फ बंटी (35) की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 

सरधना की मास्टर कॉलोनी निवासी एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष व पूर्व सभासद वीरेंद्र चौधरी का छोटा बेटा आदित्य पूनिया उर्फ बंटी सोमवार रात करीब नौ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से सरूरपुर की ओर से लौट रहा था। इसी दौरान चांदना गांव के सामने पुलिया के पास उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल आदित्य को द्रोण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल साथी व एक अन्य का उपचार चल रहा है। इनमें एक की हालत नाजुक बताई गई है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सोनिका पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। आदित्य की मौत की खबर मिलते ही व्यापारिक संगठनों, परिचितों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि चांदना पुलिया के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed