फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A woman ran out of the house burnt in the fire... said - husband, mother-in-law burnt her

Meerut: आग में झुलसी घर से बाहर भागी सात बच्चों की मां... बोली- पति, सास और सौतन ने जला दिया

Thu, 28 Nov 2024 01:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 28 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

महिला को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut: A woman ran out of the house burnt in the fire... said - husband, mother-in-law burnt her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिसाड़ीगेट में एक महिला संदिग्ध परिस्थितयों में बुरी तरह जल गई। अस्पताल में महिला ने कहा कि उसके पति, सास और सौतन ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया है। महिला की हालत बेहद गंभीर है और उसे मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट की शौकत कालोनी, गली नंबर तीन में शाहनवाज रहता है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। परिवार में 40 वर्षीय पत्नी गुलिस्ता और सात बच्चे हैं। कुछ समय से गुलिस्ता का शाहनवाज से मनमुटाव चल रहा था। आरोप है कि शाहनवाज किसी महिला के संपर्क में है, जिसका गुलिस्ता विरोध करती थी। तीन दिन से लगातार लड़ाई हो रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात गुलिस्ता की चीख सुनकर आसपास के लोग घर से निकल आए। उन्होंने बुरी तरह झुलसी गुलिस्ता को संभाला और ई रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल ले गए। गुलिस्ता 90 प्रतिशत तक जल गई। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। रिश्तेदार वहां पहुंचे तो कंपकंपाती आवाज में गलिस्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति शाहनवाज, सास और उसकी सौतन ने पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाया है। पति दूसरी शादी करने वाला था। घर तक बेचने जा रहा था। उसने विरोध किया तो जला दिया। 
विज्ञापन

गुलिस्ता की हालत बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। चिकित्सकों ने यह देखा तो रात में ही उसे मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों की मानें तो महिला की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed