Meerut: इस हालत में थाने पहुंची बेटी, मां के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग, मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
Meerut News : मोबाइल को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बेटी अपनी मां के खिलाफ तहरीर देने थाने पहुंच गई। वहीं, बच्ची को इस हालत में देखकर पुलिस हैरान रह गई। बेटी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार
यूपी के मेरठ जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची ने अपनी मां के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि बच्ची का मोबाइल को लेकर अपनी मां से विवाद हुआ था।
ये है पूरा मामला
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली में मां ने बेटी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बेटी गंभीर रूप घायल हो गई। इसके बाद घायल अवस्था में पीड़िता थाने पहुंची और अपनी मां के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता तमन्ना पुत्री अमरपाल निवासी कुशावली ने तहरीर देते हुए बताया कि मोबाइल को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मां ने डंडे से उसके साथ में मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और अपनी मां के ही खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर ने कहा है कि पीड़िता की तहरीर ले ली गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'