फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl got AIDS from her husband after marriage, victim family has filed case against many peoples

बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

Meerut News : शादी के चंद सालों बाद ही युवती को अपने पति से ऐसी बीमारी लग गई, जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। बताया गया कि पिता ने पाई-पाई जोड़कर बेटी के हाथ पीले किए थे। अब उसका दर्द देखकर परिजनों की आंखें भर आईं हैं।

विज्ञापन
The girl got AIDS from her husband after marriage, victim family has filed case against many peoples
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यह हैरान करने वाला मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है। एक व्यक्ति ने एड्स की बीमारी छिपाकर धोखे से एमए पास युवती से शादी रचा ली। वहीं, जब युवती के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


पाई-पाई जोड़कर किया था बेटी का विवाह
इस एमए पास बेटी के परिवार का दर्द इतना है कि बयां नहीं किया जा सकता। पिता ने पाई...पाई जोड़कर बेटी की शादी की। हैसियत से ज्यादा खर्च किया। भाइयों के अरमान थे कि बहन हमेशा सुखी रहे। जिंदगी में कभी दुख न आए। इसी आशीर्वाद से बेटी को विदा किया था। लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटी की शादी ही उसकी बर्बादी बन जाएगी। जिस लड़के से शादी हुई वो एड्स का मरीज था। बीमारी छिपाकर धोखे से शादी कर ली। पति से युवती को भी ये रोग लग गया। हालत बिगड़ी तो मायके छोड़ गए। परिवार वालों ने आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी नवंबर 2021 में जानी थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। पिता ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे, वे युवती से गाड़ी की मांग करने लगे। युवती परिवार को देखते हुए सब कुछ सहन करती रही। युवती के पति को एड्स की बीमारी थी लेकिन उसने शादी के समय बीमारी को छिपा लिया। जिसके चलते युवती को भी एड्स हो गया। उसकी हालत बिगड़ी तो युवती की पिटाई करके उसके घर छोड़ दिया।

इसके बाद युवती के परिजनों ने कई जगह अस्पताल में इलाज कराया तो ब्लड जांच में उसके एचआईवी पॉजीटिव होने की जानकारी सामने आई। वह अस्पताल में बीमारी से जूझती रही, पति को परिवार के लोगों ने बुलाया तो वह उसे देखने भी नहीं आया। युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो एक दिन वह अस्पताल में चला गया।

विज्ञापन

वहीं, युवती के परिवार वालाें ने उसके ब्लड की जांच कराई तो उसको एड्स की पुष्टि हुई। अब परिवार के लोग बेटी का इलाज करा रहे हैं। परिवार का कहना है कि एड्स की बीमारी छिपाकर हमारी बेटी से शादी करके उसके जीवन को नर्क बना दिया। ऐसे लोगों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए। परिवार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में जानलेवा हमला, मारपीट करने और दहेज के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि युवती के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

The girl got AIDS from her husband after marriage, victim family has filed case against many peoples
वरिष्ठ डॉक्टर अनिल नौसरान। - फोटो : अमर उजाला

शादी से पहले कुंडली नहीं... मेडिकल कुंडली का करें मिलान : डॉ. अनिल नौसरान

मेरठ शहर के वरिष्ठ डॉक्टर अनिल नौसरान मेडिकल कुंडली के मिलान को लेकर देशभर में साइकिल चलाकर मुहिम चला रहे हैं। डॉ. अनिल नौसरान बताते हैं कि साल 2018 की बात है। एक 21 साल की लड़की गर्भवती थी, उसकी टेस्ट रिपोर्ट में वो एचआईवी पॉजीटिव निकली। लड़की की शादी को छह महीने ही हुए थे। डॉक्टर ने पति का टेस्ट किया तो वह भी एचआईवी पॉजीटिव निकला। लड़की को पति से ये बीमारी हो गई। इस घटना से डॉ. नौसरान विचलित हो गए।

यह भी पढ़ें: जी 20 शिखर सम्मेलन: आज शाम से दिल्ली में वाहनों की नो एंट्री, ट्रेनें रद्द, असुविधा में डायल करें ये नंबर

इसके बाद उन्होंने मुहिम शुरू की कि शादी से पहले कुंडली मिलान जरूरी नहीं, मेडिकल कुंडली यानी मेडिकल रिपोर्ट का जरूर मिलान करें। तब से ही डॉ. नौसरान देश में साइकिल यात्रा के जरिए लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed