{"_id":"64fc04651967c2c0cc082385","slug":"meerut-murder-beheaded-body-found-in-daurala-police-has-started-investigation-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: सिर कटी लाश देख कांप उठे लोग, धड़ और हाथ की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 09 Sep 2023 11:06 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:06 AM IST
सार
Murder in Meerut : मेरठ के दौराला में सिर कटी लाश मिली है, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा। वहीं, पुलिस धड़ और हाथ की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मेरठ में सिर कटी लाश को देखकर कांप उठे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ जनपद के दौराला में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय-पबरसा मार्ग पर नाले में शनिवार को एक सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस मृतक के सिर और हाथ की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक के सिर और हाथ की तलाश की जा रही है। शव कई दिन पुराना है। आसपास के थानों से भी गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'
विज्ञापन