फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 67 lakh rupees were grabbed on the pretext of profit in scrap business

Meerut: स्क्रैप कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 67 लाख रुपये हड़पे, दो भाइयों ने इस तरह बनाया शिकार......

Thu, 30 Jan 2025 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 30 Jan 2025 09:45 PM IST
सार

दोनों भाइयों ने मोबाइल स्क्रैप खरीदकर दिल्ली में बेचने का बिजनेस बताकर रुपये इनवेस्ट कराने की बात कही। इसके बाद रुपयों की ठगी कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: 67 lakh rupees were grabbed on the pretext of profit in scrap business
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुराने मोबाइल के स्क्रैप कारोबार में बड़े मुनाफे का झांसा देकर युवक से दो भाइयों ने 67 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने प्लॉट बेचकर और परिजनों व रिश्तेदारों से उधार लेकर रुपये दिए थे। अब वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रशीद नगर निवासी मोहम्मद फुरकान अहमद ने बताया कि मवाना क्षेत्र के भैसा गांव निवासी मोहम्मद साद और उसके भाई मोहम्मद शुएब से उनकी पुरानी जान-पहचान है। वर्ष-2021 में मोहम्मद साद व मोहम्मद शुएब उनके घर आए और साथ में काम करने की इच्छा जाहिर की। दोनों ने बताया कि पंजाब में उनका पुराने मोबाइल बोर्ड खरीदने-बेचने का काम है। वहां उनके गोदाम हैं और काफी लड़के फेरी करके मोबाइल की दुकानों से, कबाड़ों के गोदाम से पुराने मोबाइल बोर्ड खरीदकर लाते हैं। बड़ी संख्या में हम भी कबाड़ियों से पुराने मोबाइल बोर्ड खरीदते हैं। फिर इन्हें इकट्ठा करके दिल्ली में बेचते हैं। इसमें काफी अच्छी बचत होती है। इन लोगों ने कहा कि हम आपके एजेंट के रूप में काम करेंगे और लाभ में से कुछ पैसे हमें दे देना। हम माल लाकर देंगे और फिर दिल्ली में बेचेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर मोहम्मद फुरकान अहमद ने व्यापार में करीब 67 लाख रुपये लगा दिए। व्यापार में मुनाफा नहीं मिला और मोहम्मद फुरकान अहमद ने छानबीन की तो पता चला कि दोनों भाइयों ने उनसे लिए रुपये में से छोटी रकम ही व्यापार में लगाई। बाकी रुपये हड़प लिए। इन लोगों ने अपने और कुछ फेरी वालों के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कराए। इसकी बैंक स्टेटमेंट और आरोपियों की व्हाट्सएप चैटिंग के स्क्रीन शॉट उनके पास हैं। दोनों भाई रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर विश्वासघात करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed