{"_id":"685e8bc1ce45881cbb0586e7","slug":"meerut-63-lakhs-cheated-in-the-name-of-kidney-transplant-case-against-5-including-two-doctors-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख ठगे, दो डॉक्टरों समेत 5 पर केस, देते रहे झांसा; मरीज ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख ठगे, दो डॉक्टरों समेत 5 पर केस, देते रहे झांसा; मरीज ने दम तोड़ा
Fri, 27 Jun 2025 05:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Jun 2025 05:47 PM IST
सार
मवाना निवासी मनीषा अग्रवाल ने बताया कि उनके पति बोधराज अग्रवाल को किडनी की बीमारी थी। हालत बिगड़ने पर ट्रांसप्लांट के नाम पर उनके साथ ठगी की गई। उनके पति की जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मनीषा अग्रवाल ने दो डॉक्टरों सहित पांच के खिलाफ पति की किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 63 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनीषा ने बताया कि उनके पति बोधराज अग्रवाल दो साल से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और मेरठ से डायलिसिस करा रहे थे। मवाना निवासी डॉ. हयात ने किडनी ट्रांसप्लांट का मशवरा दिया और साथ ही दिल्ली सफदरजंग में साथ में काम करने वाली लड़की हसन जहरा और उसके पति अदनान निवासी जामिया नगर नई दिल्ली से मिलने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 अक्तूबर को व्हाट्सअप पर बात करने पर दोनों ने उसको दिल्ली बुलाया। दोनों ने पति की मेडिकल रिपोर्ट ली और पैसों का इंतजाम करने को कहा। उसने जेवर और प्रॉपर्टी बेचकर रुपये एकत्र किए। हसन जहरा और उसके पति ने अवनीश नाम के एक डोनर से मिलवाया। जहरा हसन ने डोनर को होल्ड पर रखने के लिए कुछ पैसे अपने खाते में डलवाए। साथ ही 13 लाख अलग-अलग खातों में डलवाए। कुल 63 लाख रुपये उससे ले लिए गए।
इसके बाद डॉ. महेश शर्मा से व्हाट्सअप पर बात कराई। उन्होंने भी खाते में रुपये डालने का दबाव बनाया। एक जून को पति को सफदरजंग में भर्ती कर डायलिसिस कराई। तभी फिस्टुला खुल गया और डॉक्टरों ने बामुश्किल उसके पति की जान बचाई।
मनीषा ने बताया कि जहरा हसन की मदद से सभी मेडिकल रिपोर्ट क्लियर कराई गई। इसी दौरान अर्जुन नगर सफदरजंग एनक्लेव में फ्लैट किराए पर दिलाया और कहा कि 6 माह तक यही रखकर इलाज होगा। कहा गया कि इसका किराया जहरा हसन देगी, लेकिन उसने किराया नहीं दिया।
मनीषा ने बताया कि जहरा हसन की मदद से सभी मेडिकल रिपोर्ट क्लियर कराई गई। इसी दौरान अर्जुन नगर सफदरजंग एनक्लेव में फ्लैट किराए पर दिलाया और कहा कि 6 माह तक यही रखकर इलाज होगा। कहा गया कि इसका किराया जहरा हसन देगी, लेकिन उसने किराया नहीं दिया।
18 जून 2024 को फिर से उसके पति को भर्ती किया गया। ट्रांसप्लांट की डेट देने को कहा तो 22 अगस्त को आने को कहा। लेकिन कोलकाता रेप केस के कारण वहां हड़ताल चल रही थी। पति की तबीयत खराब चल रही थी, जब वह फाइल लेने गई तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। जैसे ही पति को इसकी जानकारी हुई तो उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
29 सितंबर को पति को मेरठ में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में सफदरजंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां के एसआई और एसएचओ ने 22 लाख 70 हजार रुपये में समझौता कराया। लेकिन कोई पैसा नहीं मिला था।
29 सितंबर को पति को मेरठ में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में सफदरजंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां के एसआई और एसएचओ ने 22 लाख 70 हजार रुपये में समझौता कराया। लेकिन कोई पैसा नहीं मिला था।
पूर्व सैन्यकर्मी से 96 लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज
कंकरखेड़ा में सरूरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द गांव निवासी पूर्व सैन्यकर्मी आदेश कुमार ने 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 2019 में उनकी मुलाकात डेयरी कंपनी आनंदा के मालिक राधेश्याम से हुई थी।आरोपी ने उन्हें खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव के पास छह हजार मीटर की एक जमीन दिखाई थी। जमीन के डुप्लीकेट कागज दिखाए थे। पूर्व सैन्यकर्मी ने कई बार में आरोपी के खाते में 96 लाख डाले थे। आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद जमीन का बैनामा नहीं कर रहा था। शक होने पर पीड़ित ने जमीन की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने नकली दस्तावेज का प्रयोग कर धोखाधड़ी की।