फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 45 storks have found from Hastinapur and Parikshitgarh ranges in calculations of Forest Department

Hastinapur: वन विभाग की गणना में मिले 45 सारस, टीम को करना पड़ा कई परेशानियों का सामना, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 27 Jun 2023 10:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Jun 2023 10:29 PM IST
सार

Hastinapur News : वन विभाग की गणना में 45 सारस मिले हैं। हालांकि गणना के दौरान टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Meerut: 45 storks have found from Hastinapur and Parikshitgarh ranges in calculations of Forest Department
सारस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए पिछले दो दिनों से चल रही सारस की गणना मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान वन विभाग की टीम को हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ रेंज से गणना के दौरान 45 सारस मिले हैं।

विज्ञापन


सारस के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग के साथ विश्व प्रकृति निधि और एनजीओ के अधिकारी मिलकर गणना कार्य में लगे हुए थे। दो दिनों तक बारिश और मौसम खराब के बीच चली यह गणना मंगलवार को पूरी हो गई। गणना वन अभ्यारण क्षेत्र हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ में चल रही थी। गणना के पहले दिन सोमवार को वन विभाग की टीम को हस्तिनापुर रेंज से 13 सारस मिले थे। 
विज्ञापन


मंगलवार को फिर अभियान शुरू किया गया जिसमें हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ रेंज के खानपुर, नंगला गोसाई, सुल्तानपुर, फिरोजपुर व हस्तिनापुर रेंज के भीकुंड, मालीपुर, कुंडा, बूढ़ी गंगा, दौलतपुर, हस्तिनापुर कोरवान आदि में गणना कार्य किया गया। हस्तिनापुर रेंजर रविकांत चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन हस्तिनापुर रेंज में 22 सारस मिले हैं। वहीं, सोमवार को 13 मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather News: मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दी राहत, सुहावना हुआ मौसम, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

हस्तिनापुर रेंज में दो दिनों के अभियान में 35 सारस मिले हैं, जिनमें 31 वयस्क और चार बच्चे शामिल हैं। वहीं अभियान के दूसरे दिन परीक्षितगढ़ रेंज की टीम को 10 सारस मिले हैं। इसलिए वर्ष 2023 की गणना में वन विभाग को कुल 45 सारस सेंक्चुअरि क्षेत्र में गणना के दौरान दिखाई दिए हैं। 2022 की गणना में 47 सारस वन विभाग की टीम को मिले थे। उन्होंने कहा कि गणना के दौरान दोनों ही दिन बारिश पड़ने से टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: महंगाई की मार: मिर्च हुई और तीखी, खीरा व लाल टमाटर भी पहुंच से बाहर, थोक से लेकर फुटकर तक बढ़े सब्जियों के दाम

अधिक स्थानों पर दिखाई दिए सारस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर सारस गणना में इस बार जनसहभागिता अच्छी रही। गणना में इस बार अधिक क्षेत्र कवर किया गया। कई नए स्थानों पर सारस मिले। सभी की जियो टैगिंग कराई गई। मौसम से प्रभावित जनगणना स्थानीय स्तर पर जारी रहगी। इस वर्ष 45 सारस गणना में मिले हैं। - राजेश कुमार, डीएफओ मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed