फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 300 meters away from the police station, 1.94 lakh rupees were looted from a liquor salesman

Meerut: थाने से 300 मीटर दूर शराब सेल्समैन से 1.94 लाख रुपए लूटे, डंडा मारकर किया घायल

Thu, 15 Aug 2024 01:17 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 Aug 2024 01:17 AM IST
सार

परतापुर थाने के पास शराब ठेके के सेल्समैन से बदमाशों ने 1.94 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Meerut: 300 meters away from the police station, 1.94 lakh rupees were looted from a liquor salesman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर थाने से 300 मीटर दूर परतापुर फ्लाईओवर के बीच बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मोपेड सवार शराब ठेके के सेल्समैन राजेंद्र से 1.94 लाख रुपए लूट लिए। विरोध पर सेल्समैन को डंडे से हमला कर घायल कर दिया। बुधवार रात घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


पुरानी मोहनपुरी निवासी राजेंद्र पुत्र सुखन सिंह परतापुर तिराहा स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समेन है। बुधवार रात राजेंद्र अंग्रेजी शराब, बीयर और देसी शराब के ठेके के कलेक्शन के रुपये लेकर मोपेड से ब्रहमपुरी जा रहा था। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मोपेड रुकवाकर राजेंद्र पर डंडों से हमला कर दिया। राजेंद्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया और बैग में रखे रुपये लूटकर फरार हो गए। राजेंद्र परतापुर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकरी दी। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नजर नहीं आए।
विज्ञापन


 

पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर हुई वारदात
बदमाशों ने जिस स्थान पर वारदात की। वहां से घाट पुलिस चौकी मात्र सौ मीटर दूर है। थाने और पुलिस चौकी के करीब बदमाशों ने न केवल वारदात की, बल्कि फरार होने में भी कामयाब हो गए। राजेंद्र हर रोज तीनों ठेकों से कलेक्शन की रकम लेकर सत्यम पैलेस स्थित मॉडल शॉप पर जाता है। वहां रकम जमा करता है। ऐसे में आशंका है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed