{"_id":"6831869cc07486078d0f881c","slug":"meerut-23-year-old-youth-found-hanging-in-meerut-s-lohianagar-suicide-suspected-due-to-job-stress-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एक और आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटका मिला 23 साल के अमन का शव, काम की चिंता ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एक और आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटका मिला 23 साल के अमन का शव, काम की चिंता ने ले ली जान
Sat, 24 May 2025 02:19 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 24 May 2025 02:19 PM IST
सार
मेरठ के लोहियानगर में युवक अमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह काम को लेकर लंबे समय से परेशान था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ शहर के लोहियानगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शनिवार को 23 वर्षीय युवक अमन ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अमन, स्थानीय निवासी बृज गोपाल का बेटा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह वह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया, अंदर का नज़ारा देखकर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
अमन पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। परिवार वाले उसे फौरन डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों द्वारा सूचना देने पर थाना लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन काफी समय से काम न मिलने के चलते मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं होने की बात कही है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन काफी समय से काम न मिलने के चलते मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं होने की बात कही है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।