फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   medical

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में नर्सों का हंगामा, नारेबाजी

Thu, 18 Jan 2024 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
medical
फोटो
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में नर्सों का हंगामा, नारेबाजी

- बोलीं, प्राचार्य ने डांटा, नहीं करेंगे काम
- मांग की, रात में वार्ड में डॉक्टर की भी ड्यूटी रहे

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर नर्सों ने हंगामा और नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्राचार्य ने उन्हें डांटा है, वे ऐसे काम नहीं करेंगी। साथ ही उनकी मांग थी कि रात में वार्ड में नर्स के साथ किसी डॉक्टर की भी ड्यूटी रहे। प्राचार्य ने उन्हें समझाया। उनकी मांग मानी, तब जाकर दो घन्टे बाद मामला निबटा और नर्स काम पर लौटीं।

मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स नए एसआईसी डॉ धीरज राज से मिलने उनके कार्यालय गई थीं। उनका कहना था कि रात में सिर्फ नर्स की ड्यूटी वार्ड में लगा दी जाती है। जेआर के बजाय किसी सीनियर डॉक्टर की भी ड्यूटी होनी चाहिए। इसी दौरान प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता भी वहां आ गए। उन्होंने नर्सों को डांटा। कहा कि ड्यूटी प्रबंधन तय करेगा। इसी दौरान कहासुनी हो गई। नर्स नाराज हो गईं और नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि इस तरह के हालात में वह ड्यूटी नहीं कर सकतीं। उन्होंने हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। नर्सिंग अधीक्षक को पत्र भी लिखा। इसके बाद वे प्राचार्य कार्यालय पर पहुंची और वहां भी हंगामा किया। प्राचार्य हाय हाय, नर्सिंग एकता ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए। बाद में प्राचार्य और एसआईसी के समझाने पर मामला शांत हुआ। प्राचार्य डॉ आरसी गुप्ता का कहना है कि नर्स ड्यूटी अपने हिसाब से ड्यूटी चाहती हैं। उन्हें प्रबंधन के हिसाब से ड्यूटी करनी होगी। जब इनसे ऐसा कहा गया तो वे नाराज हो गईं और हंगामा करने लगीं। अब एसआईसी को ड्यूटी का नया रोस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed