फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical college will save electricity worth Rs 1 crore every year through solar energy

Meerut News: सौर ऊर्जा से हर साल एक करोड़ की बिजली बचाएगा मेडिकल कॉलेज

Fri, 02 Feb 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 02 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Medical college will save electricity worth Rs 1 crore every year through solar energy
सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल का पूजन कर कार्य शुरू कराते चिकित्सक।
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज हर साल सौर ऊर्जा से करीब एक करोड़ रुपये की बिजली बचाएगा। इसके लिए छतों पर लगने वाले सौर ऊर्जा पैनल का कार्य शुरू हो गया है। खास बात यह है कि इससे प्रतिदिन चार हजार यूनिट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। अगले से चार से छह महीने में मेडिकल कॉलेज सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होगा।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज 400 से अधिक बेड का है। यहां प्रतिदिन ओपीडी में एक हजार से 1500 मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की छतों पर लगने जा रहे सौर ऊर्जा पैनल का कार्य प्रारंभ हो गया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सौर ऊर्जा पैनल के माध्यम से प्रतिदिन चार हजार यूनिट बिजली उत्पादित की जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज बिजली बिल पर आने वाले खर्च पर हर साल लगभग एक करोड़ की बचत कर सकेगा।
विज्ञापन

यूपीनेडा के साथ हुए पीपीए (ऊर्जा क्रय अनुबंध) पर ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की कंपनी प्रोजेक्ट को मूर्तरूप देगी। प्रोजेक्ट के तहत कॉलेज के भवनों पर 1870 सोलर पैनल लगाए जाने हैं। एक पैलल की क्षमता 535 वाट है। रुफटाप सौर ऊर्जा संयंत्र की कुल क्षमता एक मेगावाट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट पर आने वाला खर्च कंपनी उठाएगी। मेडिकल कॉलेज द्वारा केवल छत मुहैया कराएगी। कंपनी मेडिकल कॉलेज को 4.99 रुपये प्रति यूनिट पर सौर ऊर्जा की बिजली बेचेगी। वर्तमान में विद्युत निगम 8.12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल लिया जा रहा है। सौर ऊर्जा से बिजली बिल पर 3.13 रुपये प्रति यूनिट की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed