फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medical College of spills jam in OT

मेडिकल कॉलेज की ओटी में छलके जाम  

Thu, 24 Mar 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 24 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Medical College of spills jam in OT
मेडिकल कॉलेज की ओटी में हाथ में शराब की बोतल। - फोटो : अमर उजाला
होली मिलन के बहाने लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में जमकर हुड़दंग मचा। जाम तो छलके ही, सिर पर बोतल व पैग रखकर डांस चलता रहा। जश्न की खुमारी इस कदर पार्टी में शामिल लोगों पर हावी हो गई कि ओटी के बाहर भी खूब धमाल मचता रहा। जहां अस्पताल और कॉलेज प्रशासन सारे मामले से बेखबर रहा तो वहीं वार्डों में भर्ती मरीज शोरशराबे के बीच परेशान होते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। कुछ मरीजों के तीमारदार उन्हें रोकने के लिए गए तो उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया। क्योंकि कॉलेज स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल राजकीय चिकित्सालय का स्टाफ ही पार्टी में शामिल था। 
विज्ञापन

यह पूरा प्रकरण मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद का है। जब कर्मचारियों की तरफ से होली मिलन के लिए सभी को निमंत्रण भेजा गया था। अब होली मिलन तो बाहर बरामदे में करा लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी व अन्य स्टाफ शामिल हुआ। यहां पर तो सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन उसके बाद अस्पताल परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित ईएनटी ओटी में ‘दारू पार्टी’ शुरू हो गई, जिसमें गिने-चुने कर्मचारियों व अन्य स्टाफ को आमंत्रित किया गया। पहले जाम छलके और फिर उसके कुछ देर बाद डांस और हुड़दंग शुरू हो गया। जश्न में शामिल लोगों ने बाकायदा अपना फोटो खिंचवाये। क्योंकि किसी को भी न तो कोई डर था और ना ही चिंता। 

विज्ञापन

 

ओटी के बाहर भी डांस
ऐसे
में जश्न की खुमारी के बीच कर्मचारी ये भी भूल गए कि बराबर के वार्डों में भर्ती मरीजों को शोरशराबे से कितनी परेशानी हो रही है। इस बीच कुछ मरीजों के तीमारदारों ने वार्ड इंचार्ज से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि हमारे बस की बात नहीं है। आप लोग स्वयं ही जाकर बंद करा दो। ऐसे में कुछ तीमारदार हुड़दंग मचा रहे कर्मचारियों के पास पहुंचे तो उन्हें धक्के मारकर भगा दिया गया। इसी बीच होली का जश्न ओटी के बाद बाहर परिसर में भी शुरू कर दिया गया। जिसमें सिर पर बोतलें और दारू के पैग रखकर डांस चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तो पड़ जाता पर्दा
मेडिकल
कॉलेज में होली के इस हुड़दंग पर मंगलवार को ही पर्दा पड़ जाता, लेकिन बुधवार को जब मेडिकल के ही कुछ लोगों ने इस दारू पार्टी के कुछ फोटो को शेयर किया तो हड़कंप मचना शुरू हो गया। 


 

नियम नहीं देता इसकी मंजूरी
नियमों
के तहत सरकारी प्रतिष्ठान में इस तरह की पार्टी का आयोजन नहीं किया जा सकता है, लेकिन यहां खुलेआम तमाशा चलता रहा और मरीज परेशान होते रहे। जश्न में शामिल कर्मचारियों के फोटो बता रहे हैं कि किस हद तक हुड़दंग हुआ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed