MEERUT: बसपा नेता हाजी याकूब फरार, फैक्टरी से फिर लिए गए मीट के नमूने, पत्नी को मिली जमानत
MEERUT NEWS: बसपा नेता हाजी याकूब की फैक्टरी से दोबारा मीट के नमूने लिए गए हैं। वहीं हाजी याकूब और उसके बेटों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में रखे मीट के नमूने दोबारा लिए गए हैं। पहली जांच रिपोर्ट में मीट में फंगस की पुष्टि की गई थी। इसके बाद हाजी याकूब के अधिवक्ता ने उस जांच पर असहमति जताते हुए दोबारा से मीट की माइक्रो बायोलॉजिकल जांच कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर खाद्य विभाग, पुलिस विभाग व दो अन्य व्यक्तियों की कमेटी ने फैक्टरी पहुंचकर मीट के नमूने लिए।
हापुड़ रोड अल्लीपुर गांव में हाजी याकूब की फैक्टरी में करीब आठ माह पहले पुलिस व खाद विभाग समेत कई विभागों की टीम ने छापा मारा था। तब फैक्टरी में अवैध रूप से मीट पैक किया जा रहा था। पुलिस को मौके से करीब पांच करोड़ रुपये की कीमत का मीट मिला था। दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
इस मामले में हाजी याकूब, उसकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे हाजी इमरान व फिरोज उर्फ भूरा समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पैक मीट के नमूने लेकर लैब भेजे गए थे। एमडीए की टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया था।
यह भी पढ़ें: स्ट्रीट डॉग की मौत पर आत्महत्या: घर में पाल रखे थे 10 कुत्ते, अंडे खिला घर से निकली गौरी, फिर उठाया खौफनाक कदम
माइक्रो बायोलॉजिकल जांच के लिए नमूने भरे
हाजी याकूब के कानूनी सलाहकार धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पहली जांच में पैक मीट में भी फंगस बताया गया था। वह उस जांच से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने न्यायालय से फैक्टरी में स्टोर किए गए मीट की दोबारा से माइक्रो बायोलॉजिकल जांच कराने की मांग की थी। कोर्ट ने मांग को मानते हुए मीट की दोबारा जांच के आदेश दिए।
इसके बाद शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, केस मे विवेचक थानाध्यक्ष किठौर व गांव अल्लीपुर निवासी दो व्यक्तियों को शामिल कर एक कमेटी का गठन किया गया। शुक्रवार को यह कमेटी खरखौदा पुलिस की मौजूदगी में सुबह 10 बजे फैक्टरी पहुंची और नमूने लेने की प्रक्रिया शाम छह बजे तक चली। इस कार्रवाई में फैक्टरी में स्टोरेज में रखे मीट के करीब 40 नमूने लिए गए।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मां की गोद से बच्चा छीनकर कार में सवार होकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
हाजी याकूब व उनके दोनों बेटे हैं फरार
हाजी याकूब की पत्नी संजीदा बेगम की जमानत हो चुकी है। वहीं अभी तक हाजी याकूब व उनके दोनों बेटे इमरान व फिरोज फरार चल रहे हैं।