फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: young man ran away after snatching the child from the mothers lap

Saharanpur: मां की गोद से बच्चा छीनकर कार में सवार होकर भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 05 Nov 2022 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 12:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला की आंखों में मिट्टी डालकर एक सात माह के बच्चे को गोद से छीनकर भाग निकला। मां ने कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Saharanpur:  young man ran away after snatching the child from the mothers lap
बच्चा छीनकर भागता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पॉश ऐरिया मिशन कम्पाउंड में एक महिला की गोद से युवक उसका सात माह का बच्चा छीनकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और उसका पीछा भी किया, लेकिन युवक कार में बैठकर भागने में कामयाब रहा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस कोतवाली सदर बाजार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना शुक्रवार की रात पौने बारह बजे की है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन स्थित झुग्गड़ झोपड़ी निवासी हीना शुक्रवार की रात मिशन कम्पाउंड में खेमका सदन के पास बैठी थी। खेमका सदन में एक शादी समारोह चल रहा था। महिला मांग खाकर गुजारा करती है। उसकी गोद में उसका सात माह बेटा शिवा भी था। तभी, एक युवक पैदल ही एक महिला के पास पहुंचा और उससे बातें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल

इसके बाद युवक ने महिला की आंख मिट्टी डालकर उसकी गोद से बच्चे को छीन लिया और कुछ दूर पैदल भागा और फिर कार में बैठकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पास ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।

पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लेगी।
 
चिल्लाती रही मां, किसी ने नहीं की मदद
वारदात के समय घटनास्थल के पास काफी लोग मौजूद थे। क्योंकि, पास में ही एक शादी समारोह चल रहा था। जैसे ही हीना के गोद से युवक ने बच्चा छीना तो वह चिल्लाई और युवक का पीछा करने लगी। उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। अगर लोग हीना की मदद करते तो आरोपी को पकड़ा जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed