फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Measurements taken to provide assistive devices to persons with disabilities.

Meerut News: दिव्यांगों को उपकरण देने के लिए किया मापन

Wed, 02 Sep 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Measurements taken to provide assistive devices to persons with disabilities.
दिव्यांग जनों के लिए लगाए गए कैंप में पहुंचे दिव्यांगजन
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा में परिषदीय विद्यालयों को आंगनबाड़ी एवं माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत अध्ययनरत तीन से 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एवं एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने किया। कैंप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी के निर्देशन में किया गया। कैंप में 132 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 130 बच्चों को 155 उपकरण वितरित किए गए। कैंप में बेसिक शिक्षा विभाग से डॉ. रत्नेश वर्मा, एलिम्को टीम से कांता सिंह ऑडियोलॉजिस्ट, दीपक कुमार व गुलशन कुमार एवं डाटा ऑपरेटर योगेश प्रताप सिंह आदि रहे। कैंप को सफल बनाने में शिवकेश तिवारी, मनोज विशिष्ट, राजीव नेहरा, प्रमोद कुमार, अर्जित कुमार, गौरव शर्मा, तशरीफ अली, चारु शर्मा, अमरीश का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed