{"_id":"6311a2cdb849194dd10958b7","slug":"mda-team-has-demolished-five-illegal-colonies-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अवैध कॉलोनियों पर गरजा एमडीए का बुलडोजर, मेरठ के इन स्थानों पर हुई बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अवैध कॉलोनियों पर गरजा एमडीए का बुलडोजर, मेरठ के इन स्थानों पर हुई बड़ी कार्रवाई
Fri, 02 Sep 2022 11:59 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:59 AM IST
सार
मेरठ में पांच अवैध कॉलोनियों पर एमडीए का बुलडोजर गरजा। एमडीए की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में नगर निगम की कार्रवाई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में एमडीए की टीम ने पांच स्थानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इसमें हापुड़ रोड स्थित 1500 वर्ग मीटर में चल रहे सत्तार और हाजी शिराज के निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दिल्ली रोड पर 14 हजार वर्ग गज में बाबूलाल द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। पल्हैड़ा स्थित गांव मुर्करबरपुर में खसरा संख्या 520 में आठ हजार वर्ग मीटर में अजात शत्रु द्वारा बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए सड़क, नाली, ऑफिस को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने एनएच-58 पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया। यहां सीईआरटी कॉलेज के पीछे राहुल कसाना द्वारा 20 हजार वर्ग मीटर में मिट्टी डालकर और सड़क, चारदीवारी करके निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस कॉलोनी के ध्वस्त के लिए 24 जून 2022 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी हो गए थे। पठानपुरा भोला रोड पर खसरा संख्या 50 में दस हजार वर्ग मीटर में गजेंद्र चौधरी और मिंटू द्वारा मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था। इस कॉलोनी के ध्वस्त के लिए 20 फरवरी 2021 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। यहां कॉलोनी के अंदर सड़क, अवैध प्लॉटिंग, साइट ऑफिस को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
एमडीए अधिकारियों ने अवैध कॉलोनियों में विक्रय विलेख न करने और विद्युत कनेक्शन न देने के लिए डीआईजी स्टांप, पीवीवीएनएल मुख्य अभियंता को भी पत्र भेज दिया है। इस कार्रवाई में अरुण कुमार शर्मा, उमा शंकर सिह, विमल कुुमार सोनकर, विवेक शर्मा सहित परतापुर, खरखौदा, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का पुुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर
नगर निगम की टीम ने रेलवे रोड से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम की टीम ने प्रवर्तन दल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह के नेतृत्व में रेलवे रोड से अतिक्रमण हटाया। दुकानदारों ने कई-कई फीट तक दुकानों के आगे कब्जा जमा किया हुआ था। टीम के पहुंचते ही लोगों ने खुद ही कब्जा हटाना शुरू कर दिया। टीम ने रेलवे रोड, भोला रोड समेत कई जगह कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: UP: ऐसी वारदात, जिसने हर किसी को डरा दिया, खास रिश्तेदार ने मां-बेटे को चंद मिनटों में उतारा था मौत, उगला सच