फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Trying to spoil the atmosphere by throwing pieces of meat at a temple in Shamli

UP: धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर

Fri, 02 Sep 2022 09:28 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Sep 2022 09:28 AM IST
सार

धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere by throwing pieces of meat at a temple in Shamli
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल भूमिया खेड़ा में गुरुवार की रात को कई स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। वहीं शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे महिला पूजा अर्चना करने के लिए गई तो इस घटना का पता चला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और रोष व्यक्त किया। वहीं जानकारी मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव की शांति और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और मौके से मांस के टुकड़े हटवाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खुलासा: PNB बैंक मैनेजर की पत्नी-बेटे की हत्या करने वाला बहनोई गया जेल, दूसरे हत्यारे ने खुद को गोली से उड़ाया

खुफिया विभाग की टीमें भी गांव में अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही हैं। ग्राम प्रधान सियाराम शर्मा ने बताया कि कल शनिवार को भूमिया खेड़ा में सामूहिक हवन और पूजन का कार्यक्रम है। इससे पहले शरारती तत्वों ने धर्म स्थल पर मांस के टुकड़े फेंक दिए, जिन्हे हटवा दिया है। पुलिस ने जांच कराने के लिए मांस का सैंपल लिया है। एएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात: बेटे की जिंदगी के लिए गिड़गिड़ाती रहीं शिखा, नहीं पसीजा दरिंदों का दिल,तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed