{"_id":"5a10938f4f1c1b65548be1bb","slug":"mda-online-naksha-paas","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए की आनलाइन नक्शा पास की वेबसाइट लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए की आनलाइन नक्शा पास की वेबसाइट लांच
Sun, 19 Nov 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
Link Copied
मेरठ विकास प्राधिकरण में ग्राहक अपने आवास या अन्य भवनों का नक्शा आनलाइन पास करा सकेंगे। शनिवार को विभाग की ओर से वेबसाइट लांच कर दी गई। www.upobps.com वेबसाइट पर जाकर ग्राहक नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकेंगे। ग्राहकों को वेबसाइट पर भूखंड की पूरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद ग्राहक खुद या आर्केटेक्ट द्वारा नक्शा वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसके बाद ग्राहक को एचडीएफसी बैंक द्वारा नक्शा पास कराने को लेकर रकम जमा करने का विकल्प आएगा। प्राइवेसी के लिए ग्राहक के मोबाइल पर ओटीपी के बाद ही रकम जमा हो सकेगी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्राहक को कोई शिकायत है तो 48 घंटों में विभाग में जानकारी देनी होगी। इस दौरान कोई भी शिकायत या जानकारी विभाग में नहीं दी तो स्वत: नक्शा पास हो जाएगा। आनलाइन सुविधा से ग्राहकों को ऐसे अधिकारियों से निजात भी मिलेगी जो नक्शा पास कराने के लिए सुविधा शुल्क लेते थे। मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी साहब सिंह ने बताया कि इस कदम से विभाग पर ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा। इस दौरान विपुल सिंघल, कमल ठाकुर, अतुल गुप्ता, एसके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।