फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mda give land , than roadways is ready to go out

एमडीए जमीन दे तो बस अड्डा शहर से बाहर ले जाएंगे

Sat, 23 Sep 2017 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Sep 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
mda give land , than roadways is ready to go out
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एनजीटी में चल रहे रोडवेज बस अड्डों को शहर से बाहर करने के मामले का पटाक्षेप करने के इरादे से बुलाई गई एमडीए वीसी की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में याचिकाकर्ता लोकेश खुराना और रोडवेज अधिकारियों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। बाद में रोडवेज अधिकारियों ने कोर्ट में लगाए गए हलफनामे में बस अड्डे के लिए मांगी गई 200 एकड़ जमीन में सुधार करने और एमडीए द्वारा उपयुक्त जमीन मुहैया कराने पर शहर से बाहर जाने को तैयार रहने की बात कही। वीसी ने 25 सितंबर को दोनों पक्षों की फिर से बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


शहर में जाम व प्रदूषण का पर्याय बने रोडवेज बस अड्डों को बाहर करने का प्लान एमडीए ने मास्टर प्लान में किया था, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हो सका है। मामले के विरोध में आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने एनजीटी में रिट फाइल कर रखी है। कोर्ट में राज्य सरकार को छोड़कर अन्य सभी विभागों ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। 21 सितंबर को हुई सुनवाई में एनजीटी ने मामले में 17 अक्तूबर की तिथि लगाई है। मामले का पटाक्षेप कोर्ट से बाहर करने के इरादे से एमडीए वीसी ने बृहस्पतिवार को याची लोकेश खुराना, डॉ. आरएन पाठक समेत रोडवेज अधिकारियों को अपने आफिस में वार्ता के लिए बुलाया था। दोपहर एक बजे शुरू हुई बैठक में लोकेश खुराना ने रोडवेज द्वारा बस अड्डों के लिए 200 एकड़ जमीन की मांग करने का हलफनामा एनजीटी में दाखिल करने की बात कहते हुए वीसी से पूछा कि क्या बस अड्डे के लिए इतनी जमीन की आवश्यकता होती है। इतनी जमीन में तो एयरपोर्ट बन जाता है। यह बात सुनकर रोडवेज अधिकारी उखड़ गए और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। खुराना ने कहा कि मामला कोर्ट में होने के बावजूद बस अड्डे पर निर्माण चल रहा है। इसके लिए एमडीए नेे भी परमिशन नहीं दी है। रोडवेज ने शासन का हवाल देते हुए सीएम द्वारा बस अड्डे के निर्माण की स्वीकृति देने की बात कही। मामले में कोई बात बनती नहीं देखकर वीसी ने अब सभी को आगामी 25 सितंबर को फिर से बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed