फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Super Kings won thanks to Aksh and Subhan.

Meerut News: अक्ष और सुभान के दम पर जीता मवाना सुपर किंग्स

Fri, 28 Aug 2026 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mawana Super Kings won thanks to Aksh and Subhan.
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ी खुशी मनाते हुए
स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट के तहत गेम सिटी एरेना में खेला गया डे-नाइट मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को गेम सिटी एरेना में डे-नाइट मैच खेला गया। मवाना सुपर किंग्स और दौराला रॉयल्स के बीच हुए मैच में मवाना सुपरकिंग्स ने जीत प्राप्त की।
दूधिया रोशनी में खेले गए मैच में दौराला रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 46, मनन ने 42, विहान ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में मवाना की ओर से सुभान ने 4, वीर ने 2, देव ने 2 और अनिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवाना सुपर किंग्स की टीम ने 17.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और एक विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से धैर्य ने 40, शहज ने 39, लक्ष्य ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, आईश ने दो, नकुल ने दो, आयुष ने दो विकेट लिए। इस मौके पर राजा, हिमांशु, रोहित, रजनी, कोमल, खुशबू आदि मौजूद रहे। जीसीए के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई दी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शनिवार को अंडर 17 में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed