{"_id":"5ede910e8ebc3e905d3bc973","slug":"mawana-market-open-like-meerut-market-this-is-deside-d-in-mitting-of-shopkeeper-mawana-news-mrt4855223110","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की बैठक में हुआ निर्णय मेरठ की तर्ज पर खुलेगा मवाना का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की बैठक में हुआ निर्णय मेरठ की तर्ज पर खुलेगा मवाना का बाजार
विज्ञापन
मवाना। बाजार खोलने के लिए तहसील परिसर में विधायक, एसडीएम और व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि मेरठ की तर्ज पर बाजार खुलेगा। एक दिन एक साइड, दूसरे दिन बाजार की दूसरी साइड की दुकानें खुलेंगी। दुकानें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी।
बैठक में विधायक दिनेश खटीक, एसडीएम ऋषिराज, सीओ यूएन मिश्र उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि एक तो व्यवस्था यह है कि जो वर्तमान में रोस्टर चल रहा है, उसी के अनुसार समय बढ़ाकर बाजार खोला जाए या फिर एक दिन लेफ्ट साइड तथा दूसरे दिन बाजार की राइट साइड का बाजार खुले। इसके बाद व्यापारियों ने इस पर सहमति जता दी। पालिका ईओ व थाना प्रभारी तय करेंगे कि पहले कौन सी साइड खुले। जब तक निर्धारण नहीं होता, तब तक रोस्टर के अनुसार बाजार खुलेगा। विनय दुबलिश, गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विनय वर्मा, शैवाल दुबलिश, विक्की रस्तोगी, योगेश गोला, राहुल बजाज, रिंकू कौशिक, सोनू बजाज, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
धरने की चेतावनी दी थी
मवाना। बाजार खोलने को लेकर कोई नीति निर्धारण पुलिस व प्रशासन द्वारा तय नहीं किए जाने पर सोमवार सुबह तहसील पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तहसील में नारेबाजी की। धरना शुरू करने की चेतावनी दे डाली। व्यापारियों के तेवर देख अधिकारियों के होश उड़ गए और बैठक कर बाजार खोलने का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन
अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे
मवाना। बैठक में व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी पुलिस की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि पुलिस ने अभद्रता की तो बाजार बंद कर दिए जाएंगे। वहीं बाजार में जाम को रोकने के लिए ई रिक्शा तथा बडे वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग की।
सुबह के समय दुकान खोल रहे कुछ व्यापारियों के साथ बाइक पर पहुंचे दो सिपाहियों ने कुछ दुकानदारों को हड़काते हुए अभद्रता की थी। दुकानदारों की विडियो भी बनाई। जानकारी पर इसकी शिकायत संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने सीओ से की। इसके बाद बाजार खोलने का एनाउंसमेंट हुआ तथा बाजार खोला। छह व्यापारियों पर किए गए लॉक डाउन उल्लंघन के मुकदमे दर्ज करने पर भी रोष व्यक्त किया। वहीं बाजार खुलने से पहले कूड़ा उठवाने और बाजार को सैनिटाइज कराने की मांग की। जिस पर विधायक ने पालिका ईओ तथा थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि यदि कोई भी व्यापारियों के साथ अभद्रता करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।