देश में नफरत की दीवार गिराने के लिए भागवत से मिले मौलाना अरशद मदनी, रखा ये प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत-उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने दिल्ली में शुक्रवार को झंडेवालान स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय पर सर संचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। इन दोनों की मुलाकात काफी अहम है और उसके अलग ही मायने है। इससे पहले संघ नेता इंद्रेश भी दारुल उलूम देवबंद आ चुके हैं।
मौलाना अरशद मदनी ने शनिवार को देवबंद में अपने आवास पर पत्रकारों को इस मुलाकात की जानकारी दी और बताया कि यह मुलाकात देश में खड़ी हुई नफरत की दीवार को गिराने का काम करेगी, साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द के नए आयाम भी स्थापित करेगी।
यह भी पढ़ें: अयोध्या विवाद पर बोले मौलाना अरशद मदनी, कहा- आस्था नहीं तथ्यों के आधार पर हो फैसला
मौलाना अरशद मदनी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों पर हमने उनके सामने इस नजरिए को पेश किया कि अगर इस वक्त मिलकर भाईचारगी और प्यार मोहब्बत के लिए काम नहीं करेंगे तो आने वाले दिन अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों के लिए भी बहुत हानिकारक साबित होंगे। हमें लगता है कि कहीं मुल्क तबाह न हो जाए, इसलिए हमें मिलकर काम करना चाहिए और इसके लिए आप हमारे साथ मिलें और आगे बढ़ें। इसके लिए हमने पहल कर दी है। उनके सामने यह प्रस्ताव रखा गया कि जो आरएसएस और हमारे मदरसों के लोग हैं और विश्वविद्यालयों के लोग हैं, उन सबको जमा होना चाहिए।
मदनी ने बताया कि भागवत ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया है, बल्कि जब हम घर पहुंचे तो हमारे सामने उनका वो वीडियो भी आ गया, जिसमें उन्होंने अपने तमाम काम करने वालों को यह पैगाम दिया कि उनको प्यार मोहब्बत और हिंदू मुस्लिम एकजुटता पर काम करना चाहिए।
मौलाना मदनी ने कहा कि हमारी इस तरह की कोशिश बराबर जारी रहेगी और हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हम आज के मुकाबले में ज्यादा मिल जुलकर मुल्क और कौम के मफाद के लिए काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: डीएम-एसएसपी ने किया दारुल उलूम का निरीक्षण, हेलीपैड निर्माण की जांच में खुली ये नई बात
मौलाना मदनी ने बताया कि इस पहल के अंदर आरएसएस की बुनियादी शख्सियत मोहन भागवत का आगे बढ़ना और यह वादा करना कि हम सब मिल जुलकर काम करेंगे। मुल्क को बचाने के लिए उन्होंने हमारे प्रस्ताव का दिल खोलकर स्वागत किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/