फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive fire broke out in Pizza Cafe in Meerut, several cylinders exploded with explosion

मेरठ: पिज्जा कैफे में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे कई सिलेंडर, दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Sun, 01 May 2022 11:45 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 May 2022 11:45 AM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम में रोम्स पिज्जा कैफे में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। धमाके के साथ दो सिलेंडर फट गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Massive fire broke out in Pizza Cafe in Meerut, several cylinders exploded with explosion
पिज्जा कैफे में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में दिन निकलते ही पल्लवपुरम के भव्य पैलेस स्थित रोम्स पिज्जा कैफे की किचन में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से जहां लाखों रुपए का नुकसान हो गया, वहीं तेज आग लगने के कारण सिलेंडर और एसी का कंप्रेसर भी फट गया। इससे आसपास की दुकानों में भी दरार आई है। मौके पर पहुंचे दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के उदय पार्क निवासी सुबोध ने  भव्य पैलेस के प्रथम तल पर रोम्स पिज्जा होटल रखा है, उसी के बराबर में किचन भी बनी हुई है। किचन में सुबह करीब 7: बजे अचानक आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया और आग बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में खूब दौड़ रहा योगी का बुलडोजर: एमडीए ने चार अवैध कॉलोनी और 20 से अधिक दुकानों को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में सफाई करने आए सफाई कर्मियों ने स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका को आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद विक्रांत का मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। इस बीच रोम्स पिज्जा के मालिक व अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के दौरान किचन में रखे दो सिलेंडर भी फट गए और एसी का कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाके हुए। धमाका होने से होम्योपैथिक के डॉक्टर अजय किशोर के क्लीनिक और व्यापार संघ के अध्यक्ष रुपेंद्र चौहान की दुकान में भी दरारें आ गई और आग बुझाने के लिए चालू किया गया पानी भर गया।

आग लगने से किचन में ही सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बराबर में बैठने के लिए बनाई गई जगह बच गई। बाहर दीवार पर आसपास दुकानदारों के बाहर लगे ऐसी भी खराब हो गए।

क्षेत्रीय पार्षद विक्रांत ढाका का कहना है कि समय से सूचना के कारण आग पर काबू पा लिया गया। आग अगर और विकराल रूप ले लेती तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था। सूचना पर चीफ फायर ऑफिसर संतोष राय भी मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed