फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman opposed brother-in-law's second marriage, beat her up and threw her out of the house

Meerut News: विवाहिता ने किया देवर की दूसरी शादी का विरोध, मारपीट कर घर से निकाला

Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman opposed brother-in-law's second marriage, beat her up and threw her out of the house
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा निवासी विवाहिता को बहन के पति द्वारा दूसरी शादी करने का विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके पक्ष के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन घायल अवस्था में विवाहिता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस घायल का मेडिकल कराकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव मुल्हेड़ा निवासी शमा पुत्री जब्बार ने तहरीर में बताया कि उसकी और छोटी बहन की शादी लॉकडाउन के समय गांव भैसानी थाना थानाभवन जिला शामली निवासी एक ही घर में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। आरोप है कि आरोपी शादी में दहेज न लाने पर दोनों बहनों को प्रताड़ित करते रहे। आरोपी दहेज में बुलेट बाइक की मांग पर कर रहे हैं। इसके चलते उसकी छोटी बहन पिछले दो साल से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

बताया कि शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोग उसकी छोटी बहन के पति की दूसरी शादी की योजना बना रहे थे। उसने बिना तलाक के बहन के पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने फांसी लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने पूरी रात कमरे में बंद रहकर खुद की जान बचाई। विवाहिता ने मामले की जानकारी मायके पक्ष को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग विवाहिता को लेकर सरधना थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed