फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman and her sister assaulted; FIR registered.

Meerut News: विवाहिता और उसकी बहन से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman and her sister assaulted; FIR registered.
किठौर। गांव भटीपुरा में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने अपनी छोटी बहन के साथ ससुराल वालों पर मारपीट, जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में पति, ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भटीपुरा निवासी निक्की ने बुधवार को तहरीर देते हुए बताया कि 22 जून की शाम 7:00 बजे वह अपनी छोटी बहन नीशू के साथ घर पर मौजूद थी। घर के काम को लेकर उसकी सास विमला देवी के साथ उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है ससुर सतवीर सिंह, पति बोबी, देवर रोहित, ननद भारती, अंजली और आरती ने उस पर और उसकी बहन नीशू पर हमला कर दिया। आरोप है कि देवर ने उसके बाल पकड़ लिए और ननद आरती तेजाब की बोतल लेकर आई और जान से मारने की नीयत से हमला किया। जिससे उसके कपड़े भी फट गए। आरोप है कि ससुरालियों ने उसका मोबाइल भी नहीं दिया। किसी तरह उसने और उसकी बहन ने घर से भाग कर जान बचाई। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed