फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many peoples injured including women in car accident at Meerut dehat area

हादसा: दो कारों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, महिला सहित कई लोग घायल

Tue, 24 Sep 2019 05:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Sep 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Many peoples injured including women in car accident at Meerut dehat area
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मंगलवार सुबह अटेरना पुल के निकट दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


गुरुग्राम निवासी प्रकाश पुत्र बनवारी अपने परिवार के साथ मंगलवार सुबह कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर स्थित रिश्तेदारी से वापस आ रहा था। गंगनहर पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में प्रकाश, उदयवीर, पूर्णिमा, भावना व गौरी घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी कार सवार भी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। प्रकाश पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed