{"_id":"5e5cd7998ebc3eeb3d4a7084","slug":"man-threw-his-two-innocent-children-down-from-a-over-bridge-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: नशेड़ी पति ने आपसी विवाद में पत्नी व दो बच्चों को फ्लाईओवर से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: नशेड़ी पति ने आपसी विवाद में पत्नी व दो बच्चों को फ्लाईओवर से फेंका
Mon, 02 Mar 2020 03:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 02 Mar 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के मोदीपुरम में सोमवार दोपहर एक नशेड़ी युवक ने अपनी पत्नी व दो बच्चों को जिटौली फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं राहगीर बच्चों को बचाने पहुंचे तो नशेड़ी युवक उनके पीछे शराब की बोतल लेकर दौड़ पड़ा। हालांकि बच्चों को मामूली चोट आई है। बच्चे सुरक्षित हैं। आरोपी युवक ने अपनी पत्नी व बच्चों से जमकर मारपीट भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। जम्मू के रहने वाले जावेद ने जिटौली फ्लाईओवर के ऊपर अपनी पत्नी सलमा और दोनों बच्चों को बुरी तरह से मारपीट की। जावेद ने नशे की हालत में अपनी मारपीट करते हुए पत्नी व बच्चों को जिटौली फलाईओवर के ऊपर से खेत मे फेंक दिया।
विज्ञापन
यह नजारा देखकर राहगीरों ने जब महिला व उसके बच्चों को बचना चाहा तो जावेद व उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला ने राहगीरों से मारपीट कर डाली। यहां जावेद राहगीरों के पीछे शराब की खाली बोतल लेकर दौड़ पड़ा, राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पर पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। यहां जावेद ने पुलिस को बताया कि वह खुद और उसकी पत्नी वहां खड़े थे तभी कुछ लड़कों ने उनके ऊपर हमला कर दिया और उसकी पत्नी को खेत में नीचे फेंक दिया। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि जावेद अपनी पत्नी और बच्चों से बुरी तरह से मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी और बच्चों को पुल के ऊपर से नीचे खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने घायल जावेद और उसकी पत्नी को जब अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना चाहा तो दोनों ने मना कर दिया। हालांकि पुलिस दोनों को गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए ले गई। पुलिस के अनुसार जावेद पिछले कुछ दिन से पत्नी और बच्चों के साथ स्टेशन पर रह रहा है।