फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man stipulate for mounting tractor on mud mound in shamli, died due to tractor overturning

यूपी: दस हजार के लिए मौत को लगाया गले, टीले पर ट्रैक्टर चढ़ाने को लगी शर्त, हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 16 Oct 2020 12:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 16 Oct 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
man stipulate for mounting tractor on mud mound in shamli, died due to tractor overturning
ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को दस हजार की शर्त लगाकर ट्रैक्टर मिट्टी के टीले पर चढ़ा रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। दो युवकों में ट्रेक्टर चढ़ाने को लेकर शर्त लगी थी। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है
विज्ञापन


शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी में गांव निवासी गौरव शर्मा उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र कृष्ण शर्मा व चंद्रपाल सैनी के बीच गांव के ही पास पड़ने वाले कृष्णा नदी के पुल पर मिट्टी के टीले पर अपने ट्रैक्टर को चढ़ाने को लेकर दस हजार रुपए की शर्त लग गई।
विज्ञापन

जिसके बाद गौरव शर्मा व चंद्रपाल सैनी ने अपने-अपने ट्रैक्टर को दस हजार रुपए पाने की खातिर टीले पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जब गौरव शर्मा अपने ट्रैक्टर को मिट्टी के टीले पर चढ़ाने का प्रयास कर रहा था तो अचानक उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे पलट गया।

इस दौरान मौके पर खड़े वीडियो बना रहे युवकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तब तक देर हो चुकी थी। गौरव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव शर्मा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वीडियो क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि ब्रहस्पतिवार शाम करीब छह बजे की घटना है। युवक स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। परिजनों की ओर से इस सम्बंध में अब तक पुलिस से कोई सम्पर्क नहीं किया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंच गई थी। युवक को उपचार के लिए शामली ले जाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed