{"_id":"5ecf52cf8ebc3e904e1cc950","slug":"man-shot-dead-in-baghpat-for-ausing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बागपत में गाली देने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बागपत में गाली देने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 28 May 2020 11:27 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार सुबह छपरौली थानाक्षेत्र के एक गांव में गाली देने के विवाद में एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जिसे परिजनों ने बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिलाना गांव निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सागर 17 खेत से घर की ओर लौट रहा था, तभी गांव के तीन युवकों ने उसे पकडक़र गोली मार दी और फरार हो गए। युवकों के बीच गाली देने को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। घायल को नर्सिंग होम भिजवाया गया था, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा गया है।