मुजफ्फरनगर के खतौली में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में बुढ़ाना रोड पर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक खालापार निवासी हाजी अब्दुल सलाम की लड़की खुशनुमा का निकाह 14 साल पहले बुढ़ाना रोड स्थित अब्दुल करीम के पुत्र फिरोज के साथ हुआ था। खुशनुमा के दो बच्चे महक और साकिर भी हैं। रविवार सुबह घर पर ही उसके पति ने खुशनुमा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।विवाहिता की हत्या की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ शिव आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हत्या का कारण अभीस्पष्ट नहीं हो पाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/