{"_id":"626623a1195fc801742ae00a","slug":"man-murder-his-eight-months-pregnant-wife-in-kharkhauda-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन निकलते ही वारदात: मेरठ के खरखौदा में आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन निकलते ही वारदात: मेरठ के खरखौदा में आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार
Mon, 25 Apr 2022 09:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Apr 2022 09:59 AM IST
सार
मेरठ के खरखौदा में एक युवक ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी की गला रेत कर हत्या कर डाली। इसके बाद आरोपी धारदार हथियार के साथ खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Meerut news
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के खरखौदा में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी को धारदार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी पति ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खरखौदा के कस्बा तिहाई वार्ड 10 निवासी विनोद उर्फ मुरली पुत्र परमा ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए बलकटी से उसकी गर्दन, हाथ, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मर्डर: आठ माह की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर थाने पहुंचा पति, बलि की आशंका, पुलिस पूछताछ में खुले कई बड़े राज
विज्ञापन
बाद में आरोपी हत्या में प्रयुक्त बलकटी को रास्ते में ही फेंक थाने पहुंच गया। तथा पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पत्नी पूनम (30) आठ माह की गर्भवती भी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर व हत्या में प्रयुक्त हथियार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के दो बच्चे बबलू (5) व बेटी रूबी (3) भी हत्या के समय मौके पर ही थे। वहीं चचेरे भाई ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उस पर भी वार किया। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।