फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   man making india proud on international by giving bike riding training

विदेशों में भारत के रेहान का जलवा, 125 अफ्रीकी जवानों को दे चुके हैं ट्रेनिंग

Wed, 18 Jul 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 18 Jul 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
man making india proud on international by giving bike riding training
रेहान खान - फोटो : अमर उजाला

बाइक राइडिंग में अपने शहर, राज्य व देश में अपनी पहचान बनाने के बाद उत्तर प्रदेश के रेहान खान अब अंतर्राष्ट्रीय फलक पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में रेहान को अफ्रीकन आर्मी के जवानों को सेफ्टी राइडिंग प्रशिक्षण देने के लिए सम्मानित किया गया।  

विज्ञापन

बाइक राइडिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पिछले पंद्रह साल में कई सम्मान अपनी झोली में डालने के बाद यूपी के नजीबाबाद में रहने वाले रेहान खान अब विदेशों में सुरक्षित बाइक राइडिंग के साथ बाइक पर करतब दिखाने की ट्रेनिंग देने में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। रेहान खान ने करीब पंद्रह साल पहले एक मैकेनिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसी दौरान उन्हें बाइक पर फर्राटे भरने और स्टंट दिखाने का शौक चढ़ा और धीरे-धीरे यह शौक जुनून में बदल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक राइडिंग ट्रेनिंग के लिए देश विदेश से मिलते हैं निमंत्रण 

man making india proud on international by giving bike riding training
रेहान खान - फोटो : अमर उजाला

रेहान ने देश के विभिन्न प्रांतों में बाइक राइडिंग का जलवा दिखाते हुए अब तक राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान हासिल किए हैं। मगर अब रेहान को विदेशों से भी सेफ्टी बाइक राइडिंग तथा बाइक स्टंट का प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया जाता है। रेहान को हाल ही में अफ्रीका में सेना के जवानों को बाइक राइडिंग की ट्रेनिंग देने के लिए आमंत्रित किया गया था। 
 

रेहान को हाल ही में अफ्रीका के जिबूती में सेना के जवानों को वहां के स्वतंत्रता दिवस परेड में प्रदर्शन करने के लिए जवानों को बाइक राइडिंग ट्रेनिंग और बाइक डिजाइनिंग के लिए आमंत्रित किया गया। बाइक राइडर रेहान ने 23 जनवरी से 10 जुलाई तक 125 जवानों को परेड के लिए ट्रेनिंग दी। रेहान की उत्कृष्ट कला और हुनर से प्रभावित होकर अफ्रीका के डिप्टी जनरल अब्दुल लाही आब्दी ने रेहान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रेहान नेशनल स्तर की 151 बाइक राइडिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed