यूपी: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जिसे गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।
बेहट में मंगलवार सुबह बुबका-कोठड़ी मार्ग पर भूकड़ी घूम पर भीषण हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कस्बागढ़ निवासी संदीप पुत्र पृथ्वी सिंह अपने गांव के ही नाथीराम पुत्र सोमपाल उर्फ सोमा के साथ बाइक पर बेहट क्षेत्र के गांव सलूनी में उसकी बुआ के यहां जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चला रहा नाथीराम अचानक नियंत्रण खो बैठा जिस कारण बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
हादसे में नाथीराम (26) की पेड़ में सिर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को सीएचसी पहुंचाया, जहां से संदीप को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
उधर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव को परिजनों को सौंप दिया। हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।