सहारनपुर: युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में सोमवार सुबह एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम को भी ग्रामीणों ने अपने साथ बैठा लिया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
बड़गांव थानाक्षेत्र के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी जोनी (35) पुत्र मदन ने सोमवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बड़गांव में महाराणा प्रताप चौक पर लाकर रख दिया और जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।
परिजनों का कहना है कि रविवार को विद्युत निगम विजिलेंस टीम ने जोनी के घर छापा मारा था और बकाया बिल को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, परिजनों का आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खा लिया। बताया गया कि जोनी पर 32 हजार रुपये का बिल बकाया था।
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, सहारनपुर में एक बदमाश को लगी पुलिस की गोली, सिपाही घायल
वहीं युवक के आत्महत्या करने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। काफी संख्या में भीड़ सड़क पर पहुंच गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। वहीं ग्रामीणों ने एसडीएम को भी अपने बीच सड़क पर बैठा लिया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम की टीम पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।