पश्चिमी यूपी में ताबड़तोड़ मुठभेड़, सहारनपुर में एक बदमाश को लगी पुलिस की गोली, सिपाही घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चिलकाना क्षेत्र में नल्हेडा के पास बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चली। गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश कैराना का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और वाहन चोरी सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की अफवाह, सहारनपुर में आधा घंटा रुकी रही ट्रेन, एक हिरासत में
रविवार रात चिलकाना थाना पर तैनात उपनिरीक्षक शाहआलम और रोहताश सिंह पुलिस टीम के साथ नल्हेडा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दुमझेड़ा की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। रात करीब 10 बजे पुलिस ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को रुकने का इशारा किया, तो वह बाइक लेकर कुछ दूरी पर बाग में घुस गए।
सूचना मिलने पर चिलकाना थाना प्रभारी मनोज चौधरी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया, जिसमें दाहिनी बाजू में गोली लगने पर सिपाही हरेंद्र धामा घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें कैराना (शामली) के मोहल्ला झंडापीर निवासी कुरबान पुत्र अली हसन टांग में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर: युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, एसडीएम को घेरा
पुलिस ने घायल बदमाश कुरबान और सिपाही हरेंद्र धामा को अस्पताल भेजकर उपचार कराया। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि घायल बदमाश कुरबान पर चोरी, लूट और डकैती के विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा झिंझाना और शामली थाने से यह वांछित चल रहा है।
वहीं, आरोपी कुरबान ने मौके से फरार हुए अपने साथी का नाम सोनू बताया है, जो कैराना के मोहल्ला झंडापीर का ही रहने वाला है। पुलिस को मौके से बाइक, तमंचा, तीन कारतूस, मोबाइल फोन और 550 रुपये बरामद हुए हैं।