सहारनपुर: मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ा युवक, अधिकारियों में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में प्रशानिक अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ गया। युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर जान देने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद अधिकारी युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।
सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर एक युवक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया। गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सुनहेटी के रहने वाले इस युवक का आरोप है कि ग्राम प्रधान और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर उसका मकान तुड़वा दिया है। इस कारण वह टावर से कूदकर अपनी जान देना चाहता है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। वहीं युवक टावर पर ही चढ़े रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारी उसे समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/