{"_id":"5a6f81934f1c1b4e588b59ef","slug":"maliyaana-me-gandgi","type":"story","status":"publish","title_hn":" मलियाना में गंदगी देख भड़कीं महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलियाना में गंदगी देख भड़कीं महापौर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मलियाना में गंदगी देख महापौर भड़क गई। महापौर ने निगम अधिकारियों से नाराजगी और जल्द विशेष सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र की सड़क, नाले और स्कूल के बाहर क्षेत्र को कूड़ा मुक्त करने के निर्देश दिए। सैंपवेल को चालू कराकर क्षेत्र से जलनिकासी कराने के भी निर्देश दिए गए।
महापौर सुनीता वर्मा ने सोमवार को मलियाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वह सुबह लगभग 11 बजे मलियाना के वार्ड न. 2 में पहुंची। इनके साथ निगम के अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन, संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार आदि अधिकारी रहे। महापौर के साथ पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पार्षद कमला देवी, भोपाल चांदना, प्रदीप भारती भी रहे। महापौर ने मलियाना के प्राइमरी स्कूल के बाहर लगे कूड़े के ढेर देखें तो वह अधिकारियों पर भड़क गई। उन्होंने जल्द सफाई अभियान चलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए। मलियाना तालाब से गंदे पानी की निकासी के लिए लगाए गए सैंपवेल को बंद पाकर महापौर ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र के टूटे नाले और नालियों को ठीक कराने के लिए एस्टीमेट बनाने और आपातकालीन कार्यों को शीघ्र कराने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने महापौर से क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के न आने की भी शिकायत की।