{"_id":"5d1db3408ebc3e3cc560cd5c","slug":"main-accused-of-bawal-in-meerut-badar-ali-surrender-in-front-of-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, कोर्ट से भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, कोर्ट से भेजा जेल
Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बदर अली को कोर्ट में ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में रविवार शाम को हुए बवाल के सूत्रधार को घेरने में पुलिस-प्रशासन नाकाम रहा। वहीं गुरुवार को बदर अली खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद थाना देहली गेट पुलिस ने बदर अली को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बदर अली पर बुधवार को पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
रविवार को जुलूस पर हुए लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने मुख्य सूत्रधार सहित लगभग 100 लोगों को नामजद और तीन हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें मंगलवार देर रात तक 48 आरोपी गिरफ्तार भी हुए थे। इस प्रकरण में शहर काजी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक इसकी अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
बदर अली के कोर्ट में सरेंडर की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेरठ में कचहरी के सभी गेटों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं एसपी सिटी भी कोर्ट के बाहर मुस्तैद हैं।
दूसरी ओर भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन एसएसपी से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं का रोका जाना बेहद जरूरी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
दूसरी ओर भीड़ हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन एसएसपी से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा की ऐसी घटनाओं का रोका जाना बेहद जरूरी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/