फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Made a reel with female friend with a pistol in hand

हाथ में पिस्टल लेकर महिला मित्र के साथ बनाई रील

Wed, 02 Jul 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Made a reel with female friend with a pistol in hand
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के युवक का हाथ में पिस्टल लेकर महिला के साथ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि आरोपी ने महिला मित्र के साथ रील बनाई है। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। अब यह वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीडियो में दिखाई दे रहा शाहरुख लोहियानगर क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके साथी क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए दबंगई करते हैं। विरोध करने वालों के साथ कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। कुछ मामलों में आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उनके हौसले बुलंद हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी जिलों में ऑपरेशन शस्त्र चला रखा है। इसके बावजूद हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन और फायरिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि लोहिया नगर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed