फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   loot in Meerut: Fifteen lakh looted by taking businessman to gun point near police post in Meerut

अपराधी बेखौफ : मेरठ में पुलिस चौकी के पास व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर 15 लाख रुपए की लूट

Mon, 26 Jul 2021 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jul 2021 03:52 PM IST
सार

चार बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर नोटों से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग गए। बैग में 14 लाख 90 हजार रुपए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की चेकिंग की भी पोल खोल दी है।

विज्ञापन
loot in Meerut:  Fifteen lakh looted by taking businessman to gun point near police post in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं इसका अंदाजा आज हुई वारदात से लगाया जा सकता है। शहर भर में जहां सावन के पहले सोमवार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस के चौकस थी, बावजूद इसके चौकी के पास ही एक कार सवार व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने 15 लाख रुपये की लूट कर डाली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ रोड स्थित हसनपुर चौकी के पास कार में सवार व्यापारी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने दिनदहाड़े 15 लाख रुपए की लूट कर ली। वारदात होने के बाद एसएसपी और एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, बदमाशों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड स्थित दिल्ली चुंगी निवासी अमित अग्रवाल की नवीन मंडी में घी, तेल व चीनी का थोक का काम है। व्यापारी और उनका मुनीम जितेंद्र कुमार किठौर, शाहजहांपुर, हसनपुर से कलेक्शन करने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनपुर पुलिस चौकी के पास भारत किराना स्टोर से पैसे लेने के लिए जितेंद्र चला गया और वही अमित अग्रवाल कार में  बैठे रहे। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और व्यापारी को गन प्वाइंट पर ले लिया।

इन चारों बदमाशों ने व्यापारी से नोटों से भरा बैग छीन लिया और वहां से भाग गए।  बैग में 14 लाख 90 हजार रुपए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की चेकिंग की भी पोल खोल दी है।


जानकारी लगते एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी देहात केशव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी अमित अग्रवाल से बात की और फिर बदमाशों को जल्द पकड़ कर लूटा गया पैसा बरामद करने का आश्वासन दिया। मामले में भावनपुर थाने में व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस के अनुसार जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed