{"_id":"60185cd28ebc3e32d3444ade","slug":"long-line-is-required-to-make-aadhaar-card-yet-no-number-mawana-news-mrt523309921","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा, फिर भी नंबर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ रहा, फिर भी नंबर नहीं
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर सोमवार सुबह आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने वाले लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और न ही लोगों ने मास्क का प्रयोग किया। बैंक प्रबंधक भी कोरोना वायरस को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर आधार कार्ड बनवाने व संशोधन करवाने वालों की सुबह से ही लंबी कतारें लग गई। इस दौरान लोगों ने आपसी दूरी व मास्क का प्रयोग नहीं किया। जिससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है। हालांकि कोरोना वायरस के नए मरीज बहुत कम मिल रहे है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इससे बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें। बैंक प्रबंधक भी वायरस को लेकर गंभीर नहीं नजर आए। बैंक का एक कर्मचारी आधार कार्ड बना रहा है। कुछ की एंट्री कर बाकी लोगों को वापस भेज दिया। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। जबकि आधार कार्ड बनवाने के लिए रोजाना करीब 300 लोग पहुंच रहे हैं।
राजेश, सुरेश, मदन आदि ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए सुबह सात बजे से लाइन में लगना पड़ रहा है। 10 बजे से चार बजे तक कुछ लोगों के ही आधार कार्ड बनाने के बाद अगले दिन आने के लिए बोल दिया जाता है।