फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Loksabha election 2019: Five more faces from Meerut in the BJP team,

भाजपा की टीम में मेरठ के पांच और चेहरे, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी 

Sun, 16 Sep 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 16 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Loksabha election 2019: Five more faces from  Meerut in the BJP team,
अजय भारद्वाज भराला - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी क्रम में शनिवार को मेरठ में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा की संस्तुति पर क्षेत्रीय टीम की घोषणा की गई। जानें कौन से पांच चेहरे भाजपा की टीम में शामिल हुए हैं:-
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा की संस्तुति पर शनिवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने अपनी क्षेत्रीय टीम की घोषणा की। किसान मोर्चा की इस क्षेत्रीय टीम में मेरठ के चार नेताओं समेत 23 लोगों को रखा गया है।

किसान मोर्चा की क्षेत्रीय टीम में भाजपा नेता पं. सुनील भराला के भाई अजय भराला को किसान मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मेरठ के ही ओमप्रकाश पाल और बिजेंद्र नैडू को मंत्री बनाया है। इसके साथ ही पंकज भारद्वाज को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

क्षेत्रीय टीम में आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, नौ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी, एक सह मीडिया प्रभारी और मात्र एक सदस्य को रखा गया है। उधर वीनस शर्मा को भाजयुमो का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया है। वीनस शर्मा छात्र राजनीति में सक्रिय रह चुके हैं। वे एबीवीपी में वर्ष 2002 से 2004 तक महानगर महामंत्री और 2006 में महानगर संयोजक भी रह चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed